BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
साइबर ठगी के नए-नए तरीके...फोन पे का अधिकारी बनकर बैंक खाते से निकले 83 हजार...... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 11, 2021

साइबर ठगी के नए-नए तरीके...फोन पे का अधिकारी बनकर बैंक खाते से निकले 83 हजार......



जबलपुर। अगर आपके मोबाइल में कैशबैक का ऑफर या इससे संबंधित कोई लिंक या नोटिफिकेशन (लिंक) आता है तो उसे बिना जांचे मत खोलिए। ऐसा करने पर साइबर ठगों द्वारा आपके अकाउंट से पैसे गायब करवा सकता है।ऐसा ही एक मामला सिहोरा थाना क्षेत्र में सामने आया है|

जहां फोन पर का अधिकारी बनकर एक जालसाज ने युवक को कॉल किया और उसकी बातों में आकर युवक ने कैशबैक के नोटिफिकेशन में क्लिक कर दिया और अपने बैंक खाते से 83 हजार रुपए गवा बैठा|जालसाजी का शिकार हुए युवक की रिपोर्ट पर सिहोरा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|

सिहोरा पुलिस ने बताया कि गांधी ग्राम निवासी 39 वर्षीय अमित प्यासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विगत 23 सितंबर को सुबह 10 बजे उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया था|कॉल करने वाले ने खुद को फोन पे का अधिकारी बताया और अमित को कैशबैक का लालच दिया| जालसाज की बातों में आकर अमित ने उसके द्वारा भेजी गई कैशबैक की लिंक पर क्लिक कर दिया|लिंक पर क्लिक करते ही अमित के बैंक खाते से रुपए काटना शुरु हो गए|

कुछ ही देर में एक के बाद एक धड़ाधड़ रुपए काटे जाने का मैसेज अमित के मोबाइल पर आने लगा|लेकिन जब तक अमित ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी देते हुए बैंक में संपर्क किया तब तक करीब 8 बार में उसके खाते से 83 हजार 39 निकाले जा चुके थे| घटना के बाद पुलिस ने कल अमित की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है|

No comments:

Post a Comment